बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 2 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 2 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 2 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 2 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 2 घंटे पहले

साउथ सुपरस्टार के बॉलीवुड करियर पर किस फिल्म ने लगाया ब्रेक?

Blog Image

साउथ सुपरस्टार राम चरण आज यानि 27 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 मार्च 1985 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता, चिरंजीवी, एक प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म अभिनेता और राजनेता हैं। उनकी मां, सुरेखा, एक तेलुगु फिल्म अभिनेत्री हैं। राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जिन पर अपने पिता का स्टारडम हावी नहीं हुआ और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म RRR से राम चरण ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उन पर फिल्माया गए गाने नाटू नाटू ने 2023 में ऑस्कर जीता था।

रामचरण के नाना थे फ्रीडम फाइटर-

राम चरण के नाना अल्लू रामलिंगैया एक होम्योपैथिक डॉक्टर थे जो देश की आजादी के आंदोलन से जुड़े हुए थे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे गिरफ्तार भी हुए थे। राम के नाना फ्रीडम फाइटर  होने के साथ-साथ एक कॉमेडियन भी थे, जिन्होंने लगभग एक हजार फिल्मों में काम किया। राम चरण की दो बहनें हैं जिनका नाम सुष्मिता और श्रीजा है।

राम चरण का फिल्मी करियर-

राम चरण ने 2007 में तेलुगु फिल्म "चिरुथा" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और राम चरण को तेलुगु फिल्म उद्योग में एक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में स्थापित किया। राम चरण ने  2009 में "मगधीरा" फिल्म से अपना अभिनय डेब्यू किया। उन्हें "आरआरआर" (2022) और "मगधीरा" (2009) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2016 में उपासना कमेनेनी से शादी की। वह एक सफल फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ एक निर्माता और उद्यमी भी हैं।

बॉलीवुड में फ्लॉप रहा डेब्यू-

आपको बता दें कि राम चरण ने 2013 में बॉलीवुड में फिल्म जंजीर से डेब्यू किया था। जो अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर का रीमेक थी, जो 1973 में रिलीज हुई थी। जहां एक ओर जंजीर ने अमिताभ बच्चन को स्टार बना दिया था और वो स्टारडम की बुलंदियों पर पहुंच गए थे।वहीं इसके उलट रीमेक फिल्म ने राम चरण के बॉलीवुड करियर पर ब्रेक लगा दिया था। राम की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के पिटने से दुखी होकर राम चरण ने फिर करियर में कोई बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया।

राम चरण की प्रमुख फिल्में-

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने कई सफल तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें शामिल हैं-

मगधीरा (2009)
रंगस्थलम (2018)
आरआरआर (2022)
जय लव कुश (2017)
विनय विधा (2011)
युवराज (2008)

राम चरण ने बांटे थे सोने के सिक्के-

फिल्म RRR ने जब 10 दिनों में 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तब इससे खुश होकर राम चरण ने RRR की टीम को गोल्ड कॉइन बांटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सिक्का लगभग 10 ग्राम का था और कुल सिक्कों की कीमत ₹18 लाख से ज्यादा थी। राम चरण आज तेलुगु फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें