बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 13 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 13 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 11 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 11 घंटे पहले

सिनेमा घरों में फिर से रिलीज़ होगी सुशांत सिंह की फिल्म

Blog Image

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच न हों लेकिन वो अपने फैंस के दिलों में आज भी बसते है। इस एक्टर की फिल्मों को देखना लोग अब भी पसंद करते हैं। इसी बीच सुशांत के फैंस के लिए बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सुशांत के करियर की सबसे शानदार फिल्म की बात करें तो वह फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' है। बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रहने वाली इस मूवी ने 2016 में दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

सामने आई एमएस धोनी' की रिलीज डेट- गुरुवार को स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इसमें स्टार स्टूडियो ने इस बात की जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। ट्वीट में लिखा है, जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा। आपको बता दें कि 12 मई को सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' सिनेमाघरों में री रिलीज होने जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ की हुई थी कमाई-'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी अदा किया था। जिसकी बदौलत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और 133.04 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही। अब इस फिल्म के फिर से रिलीज होने की खबर आने से सुशांत के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें