बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

सीकर की प्रियन सेन ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब

Blog Image

राजस्थान की प्रियन सेन ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। साल 2022 में  'मिस राजस्थान 2022' की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं प्रियन सेन, अब मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीत चुकी हैं। राजस्थान के सीकर की रहने वाली प्रियन सेन अब वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जानकारी के मुताबिक मिस अर्थ 2023 कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था, जिसे डिवाइन ब्यूटी के दीपक अग्रवाल ने ऑर्गेनाइज किया था। गौरतलब है कि इस ब्यूटी पेजेंट में प्रियन सेन 16 फाइनलिस्ट में शामिल थीं और कई प्रतियोगिताओं में जीत कर उन्होंने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही विजेताओं का नाम घोषित हुआ और उन्हें ताज पहनाया गया वैसे ही प्रियन भावुक हो गईं। दिसंबर 2023 में प्रियन सेन वियतनाम में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ में हिस्सा लेंगी और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 मिस राजस्थान का जीत चुकी हैं खिताब-

आपको बता दें कि प्रियन सेन 2022 में मिस राजस्थान की फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं। वह मौजूदा समय में मिस इंडिया की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल की भी पढ़ाई कर रही हैं। प्रियन सेन की मां राजस्थान के सरकारी स्कूल में टीचर हैं और सिंगल मदर भी हैं। प्रियन की परवरिश उनकी मां ने अकेले ही की है। प्रियन सेन ने अपनी पढ़ाई पर फोकस करते हुए अपने फैशन पर भी ध्यान दिया है और मिस राजस्थान से लेकर मिस अर्थ का सफर तय किया। प्रियन ने बताया कि उन्हें ये खिताब जीतने के लिए खासा मेहनत करनी पड़ी है। क्योंकि वह टॉमबॉय हुआ करती थीं और ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें