बड़ी खबरें

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी 3 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 3 घंटे पहले रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.5% पर बरकरार; अगस्त एमपीसी बैठक के बाद बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा 3 घंटे पहले लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि 3 घंटे पहले Bareilly में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली 2 घंटे पहले

पति-बेटी के साथ प्रियंका ने किए रामलला के दर्शन, तस्वीरें हुईं वायरल

Blog Image

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ अयोध्या धाम पहुंची। भारी सुरक्षा के बीच उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फैंस की भी भारी भीड़ मौजूद थी। जहां प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं निक जोनस कुर्ता पहने नजर आए। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं।

प्रियंका ने किए भगवान के दर्शन-

प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती के साथ आज अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आए। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका को तस्वीरों में येलो सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी गोद में बेटी मालती को लिया हुआ है। ऑरेंज आउटफिट में मालती मेरी काफी क्यूट लग रही हैं। साथ ही व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने पति निक जोनस, प्रियंका के साथ खड़े हैं नजर आ रहे हैं।  एक्ट्रेस को मंदिर के पुजारी से माथे पर तिलक लगवाते देखा जा सकता है।  प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें और उनके परिवार को खूब प्यार भी दे रहे हैं।

माथे पर टीका, भगवा वस्त्र ओढ़ाया-

प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आ पाई थीं प्रियंका-

आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को हुई  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि तब प्रियंका इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई सितारे शामिल हुए थे।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें