बड़ी खबरें

भारत का नया रिकॉर्ड, रैंकिंग में 54 संस्थान शुमार 20 घंटे पहले दिल्ली में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत 20 घंटे पहले 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:प.बंगाल के कालीगंज में 60% वोटिंग; पंजाब के लुधियाना में 41% मतदान 16 घंटे पहले

धमाल मचाने आ रही Oh My God 2 इस दिन होगी रिलीज

Blog Image

एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने बड़े पर्दे पर आने वाली है। आपको याद होगी कि साल 2012 में अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म  Oh My God आई थी जिसको दर्शकों के बीच काफी प्यार मिला था और फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। अब 'ओ माय गॉड' की सफलता के 11 साल  बाद अक्षय कुमार एक बार फिर सोशल कॉमेडी Oh My God 2 के साथ वापस आ रहे हैं। जहां आप सभी ने फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रुप में देखा था वहीं अब   Oh My God 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में  दिखाई देंगे।


फिल्म की रिलीज डेट आई सामने-
फिल्म के नए पोस्टर को देख फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं इसके साथ ही OMG2 की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इसकी डेट का खुलासा खुद अक्षय कुमार और फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी  मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। शुक्रवार की सुबह, अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'ओ माय गॉड 2' के  11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने लिखा, है आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी 11 अगस्त को। इसके साथ ही  उन्होंने Oh My God 2 का एक नया पोस्टर भा जारी किया है जिसमें वो भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में इसके ऊपर हिंदी में रिलीज की तारीख यानी 11 अगस्थ भी लिखा हुआ है। जिसके नीचे OMG 2 लिखा हुआ है। इसी पोस्टर को यामी गौतम ने भी शेयर किया है।  

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मे-
अक्षय कुमार बहुत जल्द  अपने दर्शकों को  Bade Miyan Chote Miyan, ओ माय गॉड 2, सोरारई पोट्टरु की रीमेक और Hera Pheri 3 जैसी  कई मजेदार फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। अक्षय कुमार के तमाम चाहने वालों को उनकी मूवीज का बेसब्री  से इंतजार है। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें