बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 14 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 13 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 11 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 11 घंटे पहले

फिल्म Oppenheimer के विवादित सीन पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिया कड़ा निर्णय

Blog Image

हाल ही में रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्म 'ओपेनहाइमर' दुनिया का पहला एटम बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे रॉबर्ट Oppenheimer की  कहानी पर आधारित है और इसका निर्देशन किया है क्रिस्टोफर नोलन ने। डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म दुनिया के साथ ही भारत में काफी बढ़िया कलेक्शन कर रही है। लेकिन भारत में फिल्म के सुर्खियों में रहने की वजह है फिल्म का एक सीन जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। फिल्म के एक इंटिमेट सीन में श्रीमद् भगवत गीता का श्लोक पढ़ा गया है। जिसके बाद अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पर कड़ा निर्णय लेते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर सेंसर बोर्ड को फटकार लगाई है। इसके साथ ही इस सीन को हटाने का आदेश दिया है। 

अनुराग ठाकुर ने सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीमद् भगवत गीता से जुड़े विवादित सीन को लेकर बहुत कड़ा निर्णय लिया है। अनुराग ठाकुर ने इस आपत्तिजनक सीन पर  CBFC यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार लगाते हुए उनसे जवाब मांगा है। इतना ही नही इस सीन को लेकर अनुराग ठाकुर ने निर्माताओं को इस विवादित सीन को मूवी से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। 

CBFC सदस्यों के खिलाफ होगा एक्शन- 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग ठाकुर ने विवादित सीन के साथ ही फिल्म की स्क्रीनिंग को मंजूदी देने में शामिल सभी CBFC सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने भी ओपेनहाइमर के विवादित सीन को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की ओर से एक नोट जारी किया है जिसमें लिखा है, हर कोई हैरान है कि CBFC इस सीन के साथ फिल्म को कैसे मंजूरी दे सकता है।

लीड किरदार ने निभाया है ये सीन- 

आपको बता दें कि फिल्म में यह विवादित सीन लीड एक्टर किलियन मर्फी और फ्लोरेंस पुघ के बीच दिखाया गया है।जिसमें फ्लोरेंस के हाथ में गीता की किताब है और मर्फी (ओपेनहाइमर) उन्हें भगवद गीता के श्लोक का अर्थ बताते हैं। गौरतलब है कि यह बात सच है कि ओपेनहाइमर संस्कृत के स्कॉलर थे और गीता उन्हे अपनी सबसे पसंदीदा धार्मिक ग्रंथ लगती थी। उन्होंने बम के परीक्षण के बाद भी गीता का श्लोक बोला था। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें