बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट एक घंटा पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट एक घंटा पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग एक घंटा पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम एक घंटा पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की एक घंटा पहले

दीपिका ने रणवीर को धोखा दिया है! दीपिका क्यों हुईं ट्रोल?

Blog Image

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ियों में से एक हैं। उनकी जोड़ी को उनके फैंस अक्सर देखना पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में दोनों की ऐसी खबरें सुनने को मिल रही थी कि दोनों बहुत जल्द काफी विद करण के सीजन-8 में आने वाले हैं। जहां वह अपनी शादी के कुछ सीक्रेट शेयर करेंगे। जिसका उनके फैंस को काफी बेसबरी से इंतजार था और दोनों काफी विद करण के सीजन 8 में आये भी लेकिन अंत में कुछ ऐसा हुआ जिससे दीपिका के सारे फैंस उनसे बेहद नाराज हो गए। 

दोनों ने ही खोले अपने सीक्रेट-

बता दे कि दीपवीर की जोड़ी ने 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन में धमाकेदार की शुरुआत की। जिसके बाद शो के दौरान, रणवीर और दीपिका ने अपने रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए, जिनमें से एक यह था कि उन्होंने 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। हांलाकि उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं थीं। यहां तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे रणवीर सिंह भड़क गए।  

दरअसल, दीपिका ने रणवीर के अलावा अपने और भी रिलेशन का जिक्र किया, जिसे सुन रणवीर का पारा चढ़ गया। अपनी लव लाइफ पर बयान देने के बाद दीपिका बुरी तरह फंस गई। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिस वीडियों में उन्होंने कहा था कि कैजुअल रिलेशन उन्हें समझ नहीं आता। मुझे ये सिचुएशन नहीं समझ आती कि डेट भी करना और कमिटेडे भी न होना। जबकि, इस सीजन में उन्होंने कहा कि जब वो और रणवीर रिलेशन के शुरुआती दौर में थे, तब वे दूसरों को भी डेट कर रही थीं।

वहीं उनके इस बयान के बाद वह एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं और सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा। दीपिका के इस बयान पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि दीपिका ने रणवीर को धोखा दिया है।

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें