बड़ी खबरें

केंद्र सरकार ने लोकसभा से वापस लिया आयकर विधेयक, प्रवर समिति की रिपोर्ट के बाद फैसला 2 दिन पहले बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें 2 दिन पहले यूपी सरकार के अध्यादेश से गठित समिति को निलंबित करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- नई कमेटी बनाएंगे 2 दिन पहले

भाजपा के हुए अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस से रहा पुराना नाता

Blog Image

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। वह बीजेपी में दूसरी बार शामिल हुए। इससे पहले भी वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए थे। अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस से रहा पुराना नाता-

अरविंदर सिंह लवली का नाता 30 सालों पुराना है। लेकिन वह पिछले 7 सालों में 3 बार पाला बदल चुके हैं। वह दिल्ली में कांग्रेस सरकार में परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व मंत्री भी रहे। दिलचस्प बात यह है कि वह सबसे ज्यादा लंबे समय तक दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहने वाले नेता हैं। 

2017 में भी दिया था इस्तीफा-

यह पहली बार नहीं है जब अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले साल 2017 में भी टिकट वितरण में नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया था। लेकिन फरवरी 2018 में एक साल से भी कम समय में वह कांग्रेस में लौट आए थे। तब उन्होंने कहा था कि मेरे लिए भाजपा में जाना कोई खुशी का निर्णय नहीं था। तब मैंने पीड़ा में फैसला लिया था।’

एक साल पहले बने थे  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष -

14 सितंबर 2023 को अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। बता दें, 27 अप्रैल को लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंपा था। रविवार को यह चिट्ठी मीडिया में आई थी। इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। तब उन्होंने कहा था कि उन्होंने सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, कांग्रेस नहीं छोड़ी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें