बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 15 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 15 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 13 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 13 घंटे पहले

यूपी में साइकिल ने पकड़ी रफ्तार, नहीं चली मोदी की गारंटी

Blog Image

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना  संपन्न हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 परिणामों ने सभी को चौंकाया है। 80 में से 80 सीटें जीतने का दम भरने वाली भाजपा महज 33 सीटों पर सिमट कर रह गई है वहीं दूसरी तरफ सपा ने 37 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। इसके अलावा स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय और अजय मिश्र टैनी समेत भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा।

सीटों का बटवारा इस प्रकार है-

सपा-37

भाजपा-33

कांग्रेस-6

आऱएलडी-2

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)-1

अपनादल (सोनेलाल)-1

कुल सीटें-80

कुछ प्रमुख सीटों के नतीजे इस प्रकार हैं।

लखनऊ 

यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 135159 वोटों से जीते।

मोहनलाल गंज

यहां  सपा के आरके चौधरी 70292 वोटों से जीते 

राय बरेली

यहां से कांग्रेस के राहुल गांधी 390030 मतों से जीते। 

अमेठी

यहां से कांग्रेस के किशोरी लाल 167196 वोटों से जीते 

सहारनपुर

कांग्रेस के इमरान मसूद  64542 वोटों से जीते 

कैराना

सपा की इकरा चौधरी  69116 वोटों से जीतीं।

मुजफ्फरनगर

सपा के हरेंद्र सिंह मलिक  24672 वोटों से जीते 

बिजनौर

राष्ट्रीय लोकदल के चंदन चौहान  37508 वोटों से जीते 

नगीना

आजाद समाज पार्टी के  चंद्रशेखर 151473 वोटों से जीते।

कानपुर 

भाजपा के रमेश अवस्थी  24067 वोटों से आगे।

कैसरगंज

भाजपा के करन भूषण सिंह ने 148843 मतों से जीत हासिल की।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें