बड़ी खबरें

केंद्र सरकार ने लोकसभा से वापस लिया आयकर विधेयक, प्रवर समिति की रिपोर्ट के बाद फैसला एक दिन पहले बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें एक दिन पहले यूपी सरकार के अध्यादेश से गठित समिति को निलंबित करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- नई कमेटी बनाएंगे एक दिन पहले

थम गया छठे चरण का चुनावी शोर, इस राज्य में दस सीटों पर 200 से ज्यादा प्रत्याशी

Blog Image

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में  देश की 18वीं लोकसभा के लिए सदस्य चुनने का सिलसिला जारी है इस कड़ी में अबतक 5 चरण हो चुके हैं। और 25 मई को 6वें चरण का मतदान होगा जिसमें 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। आज यानी 23 मई को शाम 6 बजे से छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और गलियों में चुनावी शोर थम गया है। इसी चरण में उत्तर प्रदेश में भी 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है जिसमें कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चरण की खास बात यह है कि हरियाणा की 10 सीटों पर 223 प्रत्याशी मैदान में हैं।  

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटें

  • सुल्तानपुर
  • प्रतापगढ़
  • फूलपुर
  •  प्रयागराज
  • अंबेडकरनगर
  •  श्ववस्ती
  • डुमरियांगंज
  • बस्ती
  • संत कबीरनगर,
  • लालगंज
  • आजमगढ़
  • जौनपुर
  • मछली शहर
  • भदोही

पिछले चुनाव में था भाजपा का दबदबा

साल 2019 में इन 58 में से 40 सीटें भाजपा ने जीती थीं। वहीं दूसरे स्थान पर बसपा के खाते में चार सीटें गई थीं जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। पिछले चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.59 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं, सबसे कम 8.98 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था।

जम्मू-कश्मीर में स्थगित हुआ था चुनाव

इस 6वें चरण में जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र भी शामिल है, जहां मतदान तीसरे चरण की बजाय छठे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया था।

इन दिग्गजों की ईवीएम में कैद होगी किस्मत

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, निरहुआ, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में बंद हो जाएगा। 

छठे चरण की सभी सीटें-

इस चरण में कुल 58 सीटों पर 889 कैंडिडेट हैं। आइए जानते हैं कि किस प्रदेश की कितनी सीटों पर छठे चरण में मतदान है और  कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें