बड़ी खबरें

राहुल ने फिर लगाया मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप; चुनाव आयोग ने मांगा शपथ-पत्र 6 घंटे पहले 'लिखित में प्रमाणित करें', मतदाता सूची हेरफेर के राहुल के दावों पर चुनाव आयोग की दो-टूक 6 घंटे पहले 'ट्रंप जैसा जोकर नहीं समझता, कैसे काम करता है वैश्विक व्यापार..', AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कसा तंज 6 घंटे पहले Uttarakhand: 14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए चुनाव, आचार संहिता लागू 6 घंटे पहले

योगी सरकार का निर्देश, कार्ड जारी कर किसानों को समय से दिलाया जाए फसली ऋण

Blog Image

योगी सरकार ने किसानों के समुचित विकास के लिए हर स्तर पर पहल कर रही है। इसी के चलते योगी सरकार ने अफसरों को निर्देश दिया है कि किसानों की समस्याओं का हर हाल में समय से निस्तारण किया जाए। रबी 2022-23 की बात करें तो 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93  करोड़ की व्यवस्था की जानी है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है। वहीं समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। रबी 2022-23 में 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। वर्तमान वर्ष रबी 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है।

किसानों को वितरित की जाए क्रेडिट कार्ड-

किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर वितरित कराए जाने हैं। इसमें से 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करते हुए उन्हें समय से फसली ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। 

18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का होगा वितरण-

लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें