बड़ी खबरें

राहुल ने फिर लगाया मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप; चुनाव आयोग ने मांगा शपथ-पत्र 4 घंटे पहले 'लिखित में प्रमाणित करें', मतदाता सूची हेरफेर के राहुल के दावों पर चुनाव आयोग की दो-टूक 4 घंटे पहले 'ट्रंप जैसा जोकर नहीं समझता, कैसे काम करता है वैश्विक व्यापार..', AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कसा तंज 4 घंटे पहले Uttarakhand: 14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए चुनाव, आचार संहिता लागू 4 घंटे पहले

अपना रेवेन्यू ऐप लॉन्च करने वाला यूपी, महाराष्ट्र के बाद दूसरा राज्य बना

Blog Image

अब आपको राजस्व से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी के लिए दर-दर भटके यानी ऑफिस-ऑफिस चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्व से जुड़ी हुई सारी जानकारी एक क्लिक पर आपके सामने होगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश ने अपना रेवेन्यू ऐप लॉन्च कर दिया है। इससे पहले महाराष्ट्र के पास ही अपना रेवेन्यू ऐप था। अब उत्तर प्रदेश देश में दूसरा राज्य है बन गया है जिसने अपना रेवेन्यू ऐप लॉन्च किया है। रिवेन्यू से जुड़ी जानकारी लेने के लिए विशेषज्ञों के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। नहीं तो रेवेन्यू की जानकारी के लिए  मोटी-मोटी किताबों को पढ़ना पड़ता था। लेकिन अब आपको चुटकियों में रेवेन्यू से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकेगी। 

किसने बनाया है ये ऐप-

इस ऐप को कानपुर के एसडीएम ऋषभ वर्मा ने बनाया है। आपको बता दें कि एसडीएम ऋषभ वर्मा एनआईआईटी जयपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पास आउट हैं। वह UPPSC क्वालीफाई कर 2012 में पीसीएस अधिकारी बने थे। अब उन्होंने यह रिवेन्यू ऐप तैयार किया है जो बेहद मददगार साबित होने वाला है। 
 
एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी-

कानपुर के एसडीएम ऋषभ के मुताबिक ऐप पर क्लिक करते ही रिवेन्यू से जुड़ी सारी जानकारियां आपको प्राप्त हो जाएंगी। इसमें यूपी रिवेन्यू कोर्ट के सारे 16 चैप्टर और 234 सेक्शन है।  इनकी एक-एक जानकारी इस ऐप पर मौजूद है। इतना ही नहीं आप दोनों भाषाओं में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको हिन्दी और अंग्रेजी दोनों का अनुवाद मिल जाएगा। प्ले स्टोर से इस ऐप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर सकता है। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख ने बताया कि इस ऐप को कानपुर में लांच किया गया है। इसके बारे में शासन को भी जानकारी दी गई है। ऐप को पूरे यूपी में लागू करने के लिए शासन को लिखा गया है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें