बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 17 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 16 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 14 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 14 घंटे पहले

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा!

Blog Image

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2022 की तरह एक बार फिर से गन्ना किसानों को तोहफा देने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही गन्ना किसानों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाली है। जिससे गन्ना किसान बढ़ती लागत के साथ साथ अधिक मुनाफा भी पा सकेंगे। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को खुशखबरी देने की तैयारी में है।  सरकार गन्ना मूल्य में वृद्धि करने जा रही है। संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इस प्रस्ताव के अंर्तगत सरकार 15 से 25 रुपये प्रति कुंतल मूल्य बढ़ाने का निर्णय कर सकती है। 

मुख्य सचिव ने गन्ना किसान और अन्य के साथ की बैठक-

आपको बता दे कि शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण संस्तुति समिति की बैठक हुई। इस दैरान गन्ना किसानों ने पैदावार लागत बढ़ने के चलते मूल्य दाम बढ़ाने की बात कही। साथ ही चीनी मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने तमाम दिक्कतें बताते हुए दाम को यथावत रखने की बात कही। इसके बाद प्रदेश मुख्य सचिव ने सभी की बातों को सुनने के बाद कहा कि यथाशीघ्र गन्ना मूल्य घोषित कर दिया जाएगा। संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर 340 और 350 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया था। रालोद व सपा सरकार से गन्ना मूल्य बढ़ाने की लगातार मांग कर रही हैं।

गन्ना मूल्यों में वृद्धि सकती है सरकार-

इस दौरान मुख्य सचिव की बैठक में प्रमुख गन्ना किसान, चीनी मिल एसोसिएशन और कुछ चीनी मिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने गन्ने की पैदावार लागत बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए। चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने के साथ ही गन्ने की कुछ प्रजातियों से रिकवरी भी कम हो रही है। केंद्र सरकार के प्रतिबंध का असर भी उन पर पड़ रहा है। ऐसे में मौजूदा मूल्य को ही यथावत रखा जाए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि गन्ना मूल्य पर सरकार यथाशीघ्र निर्णय करेगी।

2022 में प्रति कुंतल पर 10 रु. की हुई थी वृद्धि-

गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर 340 और 350 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया था। अब एक बार फिर से गन्ने के दाम में बढ़ोतरी करने की बात कहीं जा रही है। किसानों की मांग है कि गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल तक बढ़ाया जाए। सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे अपनी फसलों की खेती करने में अधिक उत्साहित होंगे।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें