बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

ना महंगा होगा लोन, ना बढ़ेगी  EMI, RBI ने किया ये ऐलान

Blog Image

महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत भरी खबर है। ना तो अभी लोन महंगे होंगे और ना ही  आपकी EMI बढ़ेगी। RBI ने लगातार छठी बार  ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने 6.5% पर रेपो रेट ही बरकरार रखा है। इससे ना तो लोन महंगे होंगे और ना ही आपकी EMI बढ़ेगी। आपको बता दें कि RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं। तब से अभी तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्या कहा-

6 फरवरी से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानि (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी है। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले  दिसंबर में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। RBI की MPC में छह सदस्य हैं। इसमें बाहरी और RBI अधिकारी दोनों हैं। गवर्नर दास के साथ, RBI के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, और माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं। शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं। 

मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने 2 और फैसले लिए -

मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानि (MPC) की मीटिंग में दो और फैसले लिए गए हैं जिनके मुताबिक RBI इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की समीक्षा करना चाहता है। जिसे आखिरी बार 2018 में अपडेट किया गया था। रिवाइज्ड नॉर्म्स को फीडबैक के लिए स्टेकहोल्डर्स के साथ शेयर किया जाएगा। इसके साथ ही SMS-बेस्ड OTP AFA यानि एडिशनल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन के रूप में पॉपुलर हो गया है। इसलिए डिजिटल पेमेंट की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए, MPC ने ऑथेंटिकेशन के लिए एक प्रिंसिपल बेस्ड फ्रेमवर्क बनाने का प्रस्ताव दिया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें