बड़ी खबरें

राहुल ने फिर लगाया मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप; चुनाव आयोग ने मांगा शपथ-पत्र 17 घंटे पहले 'लिखित में प्रमाणित करें', मतदाता सूची हेरफेर के राहुल के दावों पर चुनाव आयोग की दो-टूक 17 घंटे पहले 'ट्रंप जैसा जोकर नहीं समझता, कैसे काम करता है वैश्विक व्यापार..', AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कसा तंज 17 घंटे पहले Uttarakhand: 14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए चुनाव, आचार संहिता लागू 17 घंटे पहले

UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला

Blog Image

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने परिवहन आयुक्त कार्यालय के अधीन प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के 288 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम बदल दिया है। प्रवर्तन कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा अब दो भागों में होगी। पहला भाग 100 प्रश्नों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, बुनियादी कानून, परिवहन और यातायात से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनेगी। दूसरा भाग 50 प्रश्नों का होगा, जिसमें कंप्यूटर प्रवीणता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के लिए तीन भागों में होगी परीक्षा- 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग ने दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के लिए लिखित परीक्षा अब तीन भागों में कराएगी। पहले भाग में विषयगत ज्ञान से संबंधित 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरे भाग में सामान्य जानकारी से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। UPSSSC ने इन बदलावों को भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए किया है। 

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें