बड़ी खबरें

ND-ENG टेस्ट, केएल राहुल शतक बनाकर आउट:लॉर्ड्स में दूसरी सेंचुरी लगाई एक दिन पहले IND-ENG टेस्ट, केएल राहुल शतक बनाकर आउट:100 रन पर आउट होने वाले 100वें टेस्ट बैटर एक दिन पहले प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर हल चलवाया, ओडिशा में एक ही गोत्र में अफेयर करने पर सजा दी एक दिन पहले आतंकी पन्नू की कपिल शर्मा को धमकी:बोला- कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ एक दिन पहले

'स्वच्छ दीपावली' मनाने के लिए प्रदेश सरकार का 'शुभ दीपावली' अभियान

Blog Image

उत्तर प्रदेश में 'स्वच्छ दीपावली, 'शुभ दीपावली' अभियान पहल की है। दरअसल, दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में  30 से 60 सेकेंड की वीडियो रील्स बनाई जाएगी और यह अभियान 25 नवम्बर तक चलेगा। जिसके लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में त्योहारों को स्वच्छता के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है।  इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के राज्य मिशन निदेशक की ओर से सभी नगर आयुक्तों को अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों के संचालन से संबंधित एसओपी जारी कर दी है। 

आपको बता दे कि इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्थलों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ दीपावली मनाने के लिए जागरूक करना है। वहीं एसओपी में स्वच्छ दीपावली हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छ दीपावली रील्स, आरआरआर सेंटर्स, स्वच्छ त्योहार, स्वच्छ सारथी क्लब एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादों के विरूद्ध अभियान जैसी गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। निर्देशित किया गया है कि एसओपी के आधार पर समस्त निकायों में गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

25 नवम्बर तक चलेगा अभियान-

इसी के साथ बता दे कि सभी निकायों में दीपावली से पूर्व एवं दीपावली के अवसर पर समस्त सार्वजनिक स्थलों जैसे- सरकारी कार्यालयों, बाजारों, शैक्षिक संस्थानों व अन्य जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त "mygov.in" पर नागरिकों को प्रण लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। समस्त निकायों द्वारा दीपावली के अवसर पर स्वच्छता के प्रति नवाचार के माध्यम से स्वच्छ दीपावली मनाए जाने के 30 से 60 सेकेंड की वीडियो रील्स बनाई जाएगी  और यह अभियान 25 नवम्बर तक चलेगा। जिसको निकाय अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए, लोगों को हस्ताक्षर अभियान के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए, स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें