बड़ी खबरें

भारत ने ट्रंप के दावे को नकारा, विदेश मंत्रालय बोला- ऑपरेशन सिंदूर के बाद व्यापार पर नहीं हुई कोई बात 5 घंटे पहले 70 देशों के रक्षा प्रतिनिधि को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना ने खोली पाकिस्तान की पोल 5 घंटे पहले कानूनी पेशे में सच्चाई की कमी परेशान करती है:फेयरवेल में बोले CJI संजीव खन्ना 5 घंटे पहले

लखनऊ में बनेगा शौर्य संग्रहालय, सीएम योगी 21 अक्तूबर को करेंगे शिलान्यास

Blog Image

लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी है अब उनको अपने शहर में एक और घूमने का स्थान मिलने वाला है जहां जाकर उन्हें गर्व की अनुभूति होगी। लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्तूबर को इसका शिलान्यास करेंगे।  संग्रहालय की लागत 23 करोड़ रूपये होगी। इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

करीब 8 एकड़ भूमि की गई चिन्हित- 

लखनऊ के शहीद पथ के पास पुलिस मुख्यालय के करीब 8 एकड़ भूमि इसके लिए चिन्हित कर ली गई है। यह गोमती नदी के भी नजदीक है। पर्यटन विभाग ने 24. 47 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। यहां सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस गोमती की मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय नौसेना में के बेड़े में 34 वर्ष तक शामिल आईएनसी गोमती उत्तर प्रदेश को दिया गया है। 

5000 वर्ष पुरानी भारतीय सभ्यता का प्रदर्शन- 

भारतीय नौसेना का सौर्य संग्रहालय देश का पहला संग्रहालय होगा जिसमें 5000 वर्ष पूर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की शुरुआत में सिंधु घाटी सभ्यता के नगरों हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल आदि में बने जलयानों से लेकर प्राचीन भारत में सातवाहन गुप्त एवं चोल साम्राज्य तथा मध्यकाल में मराठा साम्राज्य द्वारा गठित नौसेना और मौजूदा भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और जलयानों को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय के बनने से पर्यटकों को और ज्यादा घूमने और जानने का मौका मिलेगा। अक्टूबर में यहां आईएनएस गोमती की मिसाइल समेत अन्य उपकरण लाए जाएंगे। गोमती फिलहाल मुंबई में है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना में एग्रीमेंट हुआ है, कि शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होने के साथ ही मिसाइल समेत सभी उपकरणों को लखनऊ लाया जाएगा। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें