बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती 3 घंटे पहले निष्क्रिय हालत में मिले थ्रस्ट लीवर..., एअर इंडिया विमान के डाटा ने बताई कुछ और ही हकीकत 3 घंटे पहले UP में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, मतदाता सर्वेक्षण 14 अगस्त से; इस तरह से जोड़े जाएंगे नए वोटर 3 घंटे पहले IND vs ENG लॉर्ड्स टेस्ट, भारत 242 रन पीछे:पंत और राहुल नॉटआउट लौटे एक घंटा पहले

यूपी में 51 राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्तों के हुए ट्रांसफर

Blog Image

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, राज्य कर यानी GST विभाग में राज्यपाल की अनुमति से बड़ी संख्या में संयुक्त आयुक्त के स्थानातंरण किये गए। तबादलों में नवपदोन्नत 30 संयुक्त आयुक्त को संयुक्त आयुक्त पद पर कार्यक्षेत्र बदलते हुए तैनाती दी गई है। जबकी 21 संयुक्त आयुक्तों का स्थानांतरण करते हुए कुल 51 संयुक्त आयुक्त के कार्यक्षेत्रों में फेर-बदल किया गया है। 

इनके हुए तबादले-

अमरेश त्रिपाठी को वाराणसी से प्रयागराज, अभय शुक्ला मेरठ से लखनऊ मुख्यालय, मधुरिमा मिश्रा बरेली से गाजियाबाद, आशीष निरंजन फिरोजाबाद से वाराणसी, देवी सिंह झांसी से अलीगढ़, मनीष श्रीवास्तव आगरा से झांसी, मुकेश कानपुर से मेरठ, प्रदीप कुमार सोनी अलीगढ़ से गोरखपुर, सांत्वना गौतम गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर, विवेकानंद शुक्ला सोनभद्र से गाजियाबाद, अमित कुमार पाठक वाराणसी से मेरठ, हीरालाल मैनपुरी से गाजियाबाद, राजेश कुमार सीतापुर से मुरादाबाद, राकेश कुमार कौशल गाजियाबाद से बुलंदशहर, राम मूरत सहारनपुर से सीतापुर, रविशेखर सिंह आगरा से इटावा, रीनू कुमारी वाराणसी से अलीगढ़, शिशिर कुमार अयोध्या से गाजियाबाद, अनिल कुमार अलीगढ़ से लखनऊ, मनोज कुमार गाजियाबाद से मुख्यालय लखनऊ, शक्ति प्रताप सिंह मुख्यालय लखनऊ से प्रयागराज ट्रांसफर  किया गया है।

नवपदोन्नत संयुक्त आयुक्त में मुंशी चौहान कानपुर से झांसी, अनिल कुमार सिंह कानपुर से वाराणसी, आनंद प्रकाश राय वाराणसी से कानपुर, गोपाल तिवारी अयोध्या से आगरा, नीरज सिंह प्रयागराज से लखनऊ, अमित पाठक मैनपुरी से सहारनपुर, कौशल किशोर वर्मा सोनभद्र से कानपुर, विवेचना मिश्रा लखनऊ से अयोध्या, भास्करेन्दु दत्त शुक्ला आगरा राज्यकर खण्ड तीन से आगरा में ही संयुक्त आयुक्त विशेष अनुभाग शासन में तैनाती दी गई है। इसी तरह कमला प्रसाद लखनऊ से वाराणसी, संतोष कुमार वर्मा द्वितीय गोरखपुर से बांदा, हरिनाम सिंह सचान को बिजनौर से मुख्यालय लखनऊ, जफीर अहमर फिरोजाबाद से लखनऊ, चंद्रकांत रल्हन लखनऊ से आगरा, दयाशंकर प्रथम गोरखपुर से अयोध्या, शलभ शर्मा इटावा से वाराणसी, ज्ञान प्रकाश सिंह कानपुर राज्यकर संयुक्त उपायुक्त से संयुक्त आयुक्त विशेष अनुभाग कानपुर, विशाल पुण्डीर गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद, उदित नारायण सिंह गोरखपुर संयुक्त उपायुक्त राज्य कर से संयुक्त आयुक्त विशेष अनुभाग गोरखपुर, उदय प्रताप सिंह तृतीय वाराणसी से लखनऊ, विजय पाल सिंह द्वितीय कानपुर से सीतापुर, अवधेश कुमार सिंह द्वितीय मुख्यालय लखनऊ से बरेली, नीलम रानी नोएडा से बरेली, मनीषा शुक्ला अयोध्या से मेरठ, मनोज कुमार मुख्यालय लखनऊ से वाराणसी, सविता सिंह उन्नाव से झांसी, अनिमेष कुमार सिंह कानपुर से मैनपुरी, शिविका सिंह कानपुर संयुक्त आयुक्त राज्य कर से कानपुर में संयुक्त आयुक्त कारपोरेट, शिखा यादव बरेली से अलीगढ़, रोली निगम नोएडा से मैनपुरी संयुक्त आयुक्त पद पर तबादला किया गया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें