बड़ी खबरें

भारत-चीन के संबंध दुनिया के लिए अहम, सीमा पर कम हुआ तनाव, वांग यी के साथ बैठक में बोले जयशंकर 12 घंटे पहले बोर्ड लगाकर बताएं-समोसे में कितना तेल, जलेबी में कितनी शक्कर:केंद्र सरकार का आदेश 12 घंटे पहले DGCA का आदेश- सभी बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच जांचें:अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर AAIB की रिपोर्ट के बाद फैसला 12 घंटे पहले आजम खान को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ भाषण के केस को ट्रांसफर करने की याचिका खारिज की 12 घंटे पहले यात्रियों को आसानी से मिल सकेगा तत्काल टिकट,कल से आधार OTP होगा जरुरी; एजेंट्स को बाद में मिलेगा मौका 12 घंटे पहले इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता:193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा 11 घंटे पहले

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन का निधन, नेताओं ने जताया शोक

Blog Image

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्वी सीट से विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का आज को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था उस समय उन्हें आईसीयू सपोर्ट में भी रखा गया था।

कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हो चुके थे टंडन गोपाल- 

आपको बता दे कि टंडन गोपाल का जन्म 12 मई 1960 को लखनऊ , उत्तर प्रदेश में राजनीतिज्ञ लालजी टंडन के घर हुआ था । वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य थे। टंडन गोपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2013 में पहली बार वह लखनऊ शहर पूर्वी सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की और विधायक बन गए। इससे पहले वह 2012 विधानसभा चुनाव में लखनऊ उत्‍तर सीट से खड़े थे लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पूर्वी सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया। टंडन को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्‍मूलन जैसे बड़े मंत्रालय थे। 

रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया-  

टंडन गोपाल के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ा दुख पहुंचा है। टंडन गोपाल के निधन पर लखनऊ सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें  लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें