बड़ी खबरें

केंद्र सरकार ने लोकसभा से वापस लिया आयकर विधेयक, प्रवर समिति की रिपोर्ट के बाद फैसला 8 घंटे पहले बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें 8 घंटे पहले यूपी सरकार के अध्यादेश से गठित समिति को निलंबित करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- नई कमेटी बनाएंगे 8 घंटे पहले

धनतेरस पर इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें नहीं तो...?

Blog Image

पूरे देश में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन माता लक्ष्मी भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। हालांकि, धनतेरस पर आपको खरीदारी करते समय कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या नहीं खरीदना चाहिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए...

एल्युमिनियम, प्लास्टिक और धारदार सामान-

धनतेरस पर भूलकर भी प्लास्टिक से बनी चीजें, एल्युमिनियम के बर्तन, चाकू, कैंची कैंची आदि चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और घर में दरिद्रता आती है।

लोहे की चीजें न खरीदें-

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे से संबंधित समान जैसे खाना बनाने के लिए कढ़ाई आदि नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि यदि कोई लोहे से संबंधित सामान घर लेकर आता है तो व्यक्ति के घर में दुर्भाग्य भी साथ में आता है।

कांच और आर्टिफिशियल ज्वेलरी-

धनतेरस के दिन कांच आदि से बनी हुए समान और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीदने बचना चाहिए। वहीं, कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए शीशे आदि बिल्कुल भी नहीं खरीदें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।

काले रंग के कपड़े न खरीदें-

धनतेरस पर यदि आप कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि काले रंग के कपड़े बिल्कुल भई नहीं खरीदने चाहिए। आप चाहें तो अन्य रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।

मिट्टी से बने बर्तन-

आपको बता दें कि धनतेरस पर मिट्टी से बने बर्तन आदि की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मिट्टी के बर्तन खरीदने से घर में बरकत कम हो जाती है। और सुख शांति में भी कमी आती है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें