बड़ी खबरें

सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा भारत 8 घंटे पहले दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू; पाकिस्तान ने लगाई गुहार, फिर तैयार हुआ भारत 7 घंटे पहले पंजाब बॉर्डर पर आर्मी अलर्ट रहेगी 7 घंटे पहले राजस्थान बॉर्डर पर सीजफायर:जोधपुर-जैसलमेर समेत 6 जिलों में ब्लैकआउट खत्म 7 घंटे पहले

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से, पांच फरवरी को बजट पेश करेगी सरकार

Blog Image

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज यानि 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। विधानमंडल का यह बजट सत्र 12 फरवरी तक संचालित होगा। कल यानि बृहस्पतिवार को विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की हुई बैठक में कार्यवाही संचालन को लेकर निर्णय लिए गए। जिसके मुताबिक इस बार सदन की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी।

राज्यपाल आनंदीबेन का होगा अभिभाषण-

विधानसभा में आज सुबह 11 बजे विधानमंडल के संयुक्त सत्र में  यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण पेश करेंगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। तीन फरवरी को बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। 

5 फरवरी को पेश होगा बजट-

पांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 8 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्ययक पर साधारण चर्चा होगी। इसके बाद 10 और 12 फरवरी को आय-व्ययक पर चर्चा के साथ अनुदान की मांगों पर विचार होगा। बजट प्रस्ताव पर मतदान होगा। 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पुनःस्थापन कर उसे पारित किया जाएगा।

कब कितने दिन का रहा बजट सत्र-

आपको बता दें कि इस बार विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 9 दिन संचालित होगी। इस बार का बजट सत्र 9 दिन का ही होगा। जबकि वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 में बजट सत्र दस-दस दिन का हुआ था। इसके साथ ही 2022 में बजट सत्र आठ दिन का था। जबकि 2023 बजट सत्र दस दिन संचालित हुआ था। इस प्रकार से पिछले वर्षों की तुलना में इस बार का बजट सत्र एक दिन कम होगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें