बड़ी खबरें

पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना 7 घंटे पहले पाकिस्तान से तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल 7 घंटे पहले अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित मारे गए 6 जवान 7 घंटे पहले लखनऊ-कौशांबी में युद्ध के दौरान बचने की दी गई ट्रेनिंग 7 घंटे पहले लखनऊ मेट्रो फेज-2 को मिली PIB की सहमति:कैबिनेट से मंजूर हो सकता है बजट 7 घंटे पहले

देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर चली गोली, अस्पताल में भर्ती

Blog Image

सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की कार पर आज शाम अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर की। अचानक हुए इस हमले में गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई। इसमें उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हरियाणा नंबर की कार में आए थे हमलावर-

पुलिस के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर आए थे। हमलावरों की कार एक जगह सीसीटीवी कैमरे में नजर आई है।  पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। चंद्रशेखर के समर्थकों ने पुलिस को बताया है कि वह समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी कार में सवार होकर देवबंद आए थे।

 

अन्य ख़बरें