बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 2 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 2 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 2 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 2 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 2 घंटे पहले

Sahitya Akademi Awards 2022 | इस साल उर्दू भाषा के लिए लेखक को पुरस्कृत किया गया

साल 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है।और इस साल उर्दू भाषा के लिए यह पुरस्कार लखनऊ के अनीस अशफ़ाक़ को दिया जायेगा। अनीस अशफ़ाक़ उर्दू के प्रसिद्ध लेखक हैं। बात इनकी साहित्यिक उपलब्धियों की करें तो अब तक इनके 350 से ज़्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने लगभग 21 किताबें लिखी हैं और 100 से अधिक पुस्तकों की समीक्षा की है। लेखक अनीस अशफ़ाक़ को उनके उपन्यास ख्व सराब& लिए साल 2022 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जायेगा। आपको बता दें कि लेखक अनीस अशफ़ाक़ का जन्म साल 1950 में लखनऊ के पुराने इलाके नखास में हुआ था। इनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों ही लखनऊ रही है। इनकी शिक्षा-दीक्षा अदब की नगरी लखनऊ में ही हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय से इन्होंने बीए और एमए किया। साल 1981 में इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से ही पी.एच.डी की उपाधि ली। डॉ अनीस 1983 से 2012 तक लखनऊ विश्वविद्यालय में उर्दू के प्रोफ़ेसर थे और इसके अलावा वे 16 साल तक उर्दू विभाग के हेड भी रहे हैं। साल 2015 में इन्हें प्राइड ऑफ़ लखनऊ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इन्हें अपने साहित्यिक योगदान के लिए भी कई पुरस्कार मिले हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें