बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 13 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 13 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 11 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 11 घंटे पहले

खत्म हुआ सदियों का इंतजार, मंदिर में विराजे रामलला

Blog Image

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। उन्होंने रामलला की मूर्ति को विधि-विधान से गर्भगृह में स्थापित किया। इस अवसर पर देश के साथ साथ विदेशों के भी  मेहमान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। यह एक ऐसा क्षण है जिसका हर भारतीय को इंतजार था। यह क्षण हमें यह बताता है कि धर्म और संस्कृति के लिए हमारे मन में कितना सम्मान है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मनाई जा रही दिवाली 

आपको बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज पूरा देश एकजुट होकर एक सुर में प्रभु श्री राम के जयकारे लगा रहा है। अयोध्या के साथ साथ पूरे देश भर में आज हर तरफ फूलों की महक है। देश के सभी राज्य लाइट्स की रोशनी जगमगा रहे हैं। कई जगहों पर रामभक्त श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रथ यात्रा भी निकाल रहे हैं।  अयोध्या में प्रभु श्री राम के विराजमान होने पर पूरे देश भर में आज दिवाली मनाई जा रही है। सभी लोग अपने घरों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन कर रहे हैं। 

जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा भारत 

आज पूरा देश राम की भक्ति में लीन नज़र आ रहा है। सभी जगहों पर आज दिवाली जैसा उत्सव देखने को मिल रहा है। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालु भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। लोग भजन कीर्तन, सुंदरकांड से लेकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। लोगों ने अपने घरों को खूब सजाया है। घर घरों के ऊपर भगवान श्री राम के नाम का झंडा लगाया हुआ है।  मंदिरों में साज-सज्जा देखकर सभी अभिभूत हो रहे हैं।  प्रदेश में  कई जगहों पर रामलीलाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगों ने तो  सड़कों पर भी पंडाल लगाकर पाठ करना शुरू कर दिया है। राम भक्त कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन कर रहे हैं। लोगों में आज खुशी की लहर है। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें