बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 2 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 2 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 2 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 2 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 2 घंटे पहले

पेमा खांडू ने पूरे मंत्रिमंडल सहित किए रामलला के दर्शन, बोले मंदिर बनना देश के लिए बड़े गर्व की बात

Blog Image

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार के दिन अरुणाचल प्रदेश का पूरा मंत्रिमंडल भगवान श्रीराम के दर्शन करने राम मंदिर पहुंचा। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन किए। भगवान के दर्शन कर सभी भावविभोर हो गये। अरुणाचल प्रदेश का यह पहला राजनैतिक प्रतिनिधिमंडल है, जिसने प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए हैं।

पेमा खांडू को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर-

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ राम मंदिर में दर्शन करने जब अयोध्या पहुंचे। तब सबसे पहले महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उत्तर प्रदेश की अतिथि देवो भव की परंपरा के तहत योगी सरकार के मंत्री ने सभी का स्वागत किया। योगी सरकार के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू व उनके कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को माला पहनाया, अंगवस्त्र भेंट किया और माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने उनके स्वागत में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। 

मंदिर बनना देश के लिए बड़े गर्व की बात- 

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने मीडिया से कहा कि उनके कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों सहित 70 लोगों का प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर दर्शन करने आया है। उन्होंने कहा कि मैं दो साल पहले भी अयोध्या आया था, जब श्री राम मंदिर का निर्माण चल रहा था। बहुत उत्साहित हूं कि राम मंदिर बन गया है और मैं दर्शन करने आया हूं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में अरुणाचल भवन निर्माण कराए जाने को लेकर हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 500 वर्षों बाद राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें