बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 2 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 2 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 2 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 2 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 2 घंटे पहले

बूथ से यूथ को जोड़ने के लिए बीएसपी ने शुरू किया अभियान

Blog Image

लोकसभा चुनाव (Loksabha election) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, तमाम पार्टियां तैयारियों में जुटती दिख रही है। इसी सिलसिले में लोकसभा 2024 की दौड़ में बसपा ने भी तैयारी तेज कर दी है। बहुजन समाज पार्टी ने 'गांव चलो अभियान' की शुरुआत की है। पार्टी प्रमुख मायावती ने 1 लाख गांव तक पहुंचने का टारगेट रखा है। स्लोगन दिया है, हर बूथ पर 10 यूथ। इस अभियान में पार्टी गांव-गांव लोगों को जोड़ेगी। पूरे 3 महीने तक बसपा का कोर कैडर यूथ को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा।

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा,"बीते 3 दिनों से अभियान 75 जिलों में शुरू हो चुका है। 2024 के चुनाव से पहले बसपा का 1.70 लाख बूथ मजबूत करने वाली है। 

2019 में बसपा जीती थी 10 सीट

साल 2019 में बीएसपी (BSP) ने यूपी में अखिलेश (Akhilesh Yadav) की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी इस बार इस सभी सीटों के अलावा अन्य कई सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश करना चाहती है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से बसपा सबक लेते हुए इस बार चुनाव की तैयारियों में पहले से ही जुट गई है। आपको बता दें कि विधान सभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 13 फीसदी से नीचे आ गया और महज एक सीट पर पार्टी सिमट गई। नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें