बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 6 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 6 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 6 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 6 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 6 घंटे पहले

देश की 500 बेशकीमती कंपनियों में उत्तर प्रदेश की 25 कंपनियां शामिल

Blog Image

भारत की 500 बेशकीमती कपनियों में उत्तर प्रदेश की 25 कंपनियां शामिल हैं। हुरुन इंडिया ने हाल में देश की सबसे मूल्यवान 500 कंपनियों की सूची जारी की है। इनमें से 21 कंपनियां नोएडा, 2 कानपुर, 1 गाजियाबाद और एक आगरा की है। प्रदेश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के रूप में HCl  शीर्ष पर है, जिसकी नेटवर्थ 3.41 लाख करोड़ है। यूपी केवल एमएसएमई (MSME) ही नहीं बल्कि बड़े औद्योगिक घरानों का प्रदेश भी बन रहा है। पिछले साल इस सूची में यूपी की 22 कंपनियां थीं, जो अब बढ़कर 25 हो गई हैं।। सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों वाले राज्यों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का आठवां स्थान है।

एक साल में तीन पायदान की तरक्की-

महज एक साल में उत्तर प्रदेश ने तीन पायदान की तरक्की की है। यूपी से ऊपर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल हैं। गाजियाबाद की डाबर इंडिया, कानपुर का घड़ी समूह और रेडटेप (नोएडा में भी) व आगरा की पीएनसी इंफ्राटेक ने भी इसमें जगह बनाई है। इन कंपनियों की कुल नेटवर्थ करीब 11 लाख करोड़ है जो 57 देशों की GDP से ज्यादा है।

नौवें स्थान पर नोएडा-

नोएडा 22 कंपनियों के साथ नौंवे स्थान पर है। नोएडा से नीचे वडोदरा, कोयम्बटूर, नागपुर,जयपुर, कोच्चि, सूरत और त्रिसूर हैं। शीर्ष दस सबसे नई कंपनियों की सूची में नोएडा की मदरसंग सुमी वायर इंडिया है। वर्ष 2020 में खुली इस कंपनी की नेटवर्थ 26571 करोड़ रुपये है। शीर्ष दस सबसे पुरानी कंपनियों में भी नोएडा की केआरबीएल है। 1889 में स्थापित इस कंपनी की वैल्यू 8457 करोड़ रुपये है। 500 कंपनियां देश के 44 शहरों में स्थित हैं।

शीर्ष 5 कंपनियां-
कंपनी                               वैल्यू
Reliance                   15.64 लाख करोड़
TCS                           12.36 लाख करोड़
HDFC                        11.25 लाख करोड़
ICICI                          06.45 लाख करोड़
Infosys                       05.71 लाख करोड़

अन्य ख़बरें