बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 14 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 14 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 12 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 12 घंटे पहले

PM मोदी का एक बार फिर नजर आया पशु-प्रेम,अपने आवास पर गायों को चारा खिलाते आए नज़र

Blog Image

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर पशु-प्रेम नजर आया। उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया। पीएम मोदी के पशु-प्रेम की तस्वीरे देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मोदी ने मकर संक्रांति के मौके पर गायों को चारा खिलाते दिखाई दिए। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। 

PM Modi ने देशवासियों को दी बधाई-

पूरे देश में लोहड़ी, मकर संक्रांति और बिहू का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि अधिकतर मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी यानी कल मनाया जाएगा। आपको बता दें कि भारत के अलग-अलग राज्यों में फसल कटाई के समापन को इन त्योहारों के माध्यम से ईश्वर को धन्यवाद देने के उद्देश्य से मनाते हैं। किसान अपने खेतों में पहली फसल काटकर धरती माता की पूजा करते हैं।  इस दिन लोग अपने घरों में मीठी पोंगल बनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और बिहू के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा,  ‘देश ने कल लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया, आज कुछ लोग मकर संक्रांति का त्योहार भी हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे कल मनाएंगे। माघ बिहू का पर्व भी नजदीक आ रहा है। 
इसके साथ ही पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह त्योहार Ek Bharat Shreshtha Bharat की भावना को दर्शाता है।  यह कृषि, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। यह एक ऐसा पर्व है जो भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता को भी दर्शाने के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक ही देश के नागरिक हैं और हमें मिलकर काम करना चाहिए। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें